फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pickup collides with dairy vehicle, driver killed, three injured

Sonebhadra News: डेयरी वाहन से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत, तीन घायल

Sun, 25 Jan 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with dairy vehicle, driver killed, three injured
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनारी गांव के पास शुक्रवार की देर रात पिकअप-मैजिक भिड़ गई। हादसे में मैजिक चालक विकास (19) की मौत हो गई। वहीं मैजिक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर है। चचेरे भाई के मुताबिक विकास ने तीन माह पहले ही डेयरी का वाहन चलाना शुरू किया था। वह अपने घर का इकलाैता कमाने वाला था।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के बसदेवा निवासी चचेरे भाई गोविंद ने बताया कि विकास काशी डेयरी बसदेवा के दूध वाहन (मैजिक) को लेकर शाम पांच बजे के करीब मुख्य कार्यालय से होकर निकला था। डेयरी की चार शाखाओं दूध इकट्ठा किया था। नई बाजार स्थित डेयरी की पांचवीं शाखा पर जा रहा था। सोनारी पुलिया के पास रामगढ़ की तरफ से आ रहे मैजिक को ओवरटेक कर पिकअप सामने आ गई। जब वह संभल पाता उसके वाहन के सामने पिकअप सामने आ गई। हादसे में विकास के साथ ही सचिन (20) धरमौली थाना घोरावल, विजय (35) निवासी पुसौली जल निगम टंकी राॅबर्ट्सगंज, शुभम (21) निवासी बसदेवा करकी थाना करमा घायल हो गए। नईबाजार चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। शेष का उपचार जारी है। सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है। विकास दो भाइयों में छोटा था। आरोपी पिकअप चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed