{"_id":"609bc7bb8ebc3e099743ed85","slug":"performance-of-contract-employees-in-support-of-demands-sonbhadra-news-vns5890708113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लड बैंक के सामने बुधवार को काला फीता बांधकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इसके बाद विरोध में सभी कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
मुख्यमंत्री को संबोधित प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि जिले में 500 से ज्यादा कर्मचारी विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत अलग अलग पदों पर कार्यरत हैं। बताया कि हम लोग पिछले वर्ष मार्च से ही कोविड-19 में लगातार कार्य करते आ रहे हैं। कर्मचारियों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने की जो घोषणा की गई है, उसमें एनएचएम के किसी भी कर्मी को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि हम दिन रात लगातार जिलाधिकारी कंट्रोल रूम, आरआरटी टीम, लैब टेक्नीशियन के द्वारा कोविड-19 की जांच करना, एएनएम के द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन करना और साथ ही एल वन और एल टू में तीन शिफ्ट में सभी वर्ग के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, सीएचओ तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व मैन स्ट्रीमिंग ऑफ आयुष स्ट्रीमिंग के अंतर्गत सभी चिकित्सा कर्मी साथ ही डीपीएमयू एवं बीपीएमयू लगातार काम कर रहे हैं। इसके बाद भी हम लोग को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इससे सभी कर्मियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि मानदेय के साथ जुड़कर नहीं मिलती है तो हम लोग प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार, चंपा कला, जेबुन्निसा, आरती राय, निर्मला, ज्ञान नारायण, डॉक्टर जीपी सिंह, संतोष, डॉ. अरुण चौबे, उमेश आदि शामिल रहे।