फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People will respond to the lies of Modi

लोग देंगे मोदी के झूठ का जवाब

Thu, 30 Jul 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 30 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
People will respond to the lies of Modi
कांग्रेस के नव नियुक्त विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश संयोजक रमेश देव पांडेय ने कहा है कि केंद्र की मोदी और यूपी की अखिलेश सरकार जनता की निगाह से उतर गई है। दोनों सरकारों ने जनता को छलने का काम किया है। मोदी देश के सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने जनता से चुनाव के दौरान किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। आने वाले चुनावों में देश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के सिंचाई विभाग डाकबंगले में स्वागत समारोह का संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे निभाने का प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं को मजबूत करेंगे। कहा मोदी सरकार ने चुनाव पूर्व वादा किया था कि वे फसलों का समर्थन मूल्य 50 फीसदी बढ़ाएंगे लेकिन जब सत्ता में आए तो न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा भूल गए। हाल यह है कि जो किसान बासमती धान 40 रुपये प्रति किलो बेचता था वह उसे महज 12 रुपये में बेचने के लिए विवश है। केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार ने भी किसानों को छला है। 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने का वादा करने वाली सपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महज घोषणाएं कर रहे हैं, उन्हें पूरा नहीं कर रहे। कहा कि कांगे्रस को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश कांगे्रस के सचिव अरूण कुमार सिंह ने कहा कि रमेश देव पांडेय ने सदैव कांगे्रस की मजबूती के लिए संघर्ष किया है और प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी सौंपी है वह स्वागत योग्य है।  अध्यक्षता उमाशंकर दूबे और संचालन लवकुश प्रसाद केशरी ने किया। इस मौके पर ओंकार नाथ, नूरउद्दीन खां, अरविंद सिंह, मदन श्रीवास्तव, बिंदू गिरि, भोला गुप्ता, गोपाल, सोनी, उषा, आशुतोष कुमार दूबे, प्रभात कुमार पांडेय, दिनेश धर दूबे मौजूद रहे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed