{"_id":"64d7cd786855ef68e403ced6","slug":"people-wandering-for-amendment-in-aadhaar-trouble-increased-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-2187-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आधार में संशोधन के लिए भटक रहे लोग, आईडी बंद होने से बढ़ी फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आधार में संशोधन के लिए भटक रहे लोग, आईडी बंद होने से बढ़ी फजीहत
विज्ञापन
सोनभद्र। आधार कार्ड में संशोधन और मोबाइल नंबर लिंक कराने को लेकर इन दिनों लोग परेशान हैं। आधार संशोधन कराने के लिए लोगों को परेशानी न हो इसके लिए डाक विभाग एवं शिक्षा विभाग की तरफ से कई कर्मचारियों को आईडी जारी की गई थी। जिन कर्मचारियों की आईडी आधार संशोधन के लिए चालू की गई थी, उसमें से अधिकांश कर्मचारियों की आईडी बंद हो गई है, या फिर कर्मचारी का अन्यत्र तबादला हो गया है। इससे लोगों को आधार में संशोधन कराने में दिक्कत हो रही है। वहीं बैंकों में नेटवर्क की समस्या है। आधार में संशोधन न होने से लोग जरूरी कार्य कराने से वंचित रह जा रहे हैं।
राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्रधान डाकघर में आधार में संशोधन की व्यवस्था है। इसके अलावा डाक कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों का आधार बनाने और आधार में संशोधन के लिए आईडी जारी की गई है। कई दिनों से प्रधान डाकघर के कर्मचारी की आईडी बंद है, इससे यहां आधार संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है। अक्छोर सहित अन्य इलाकों में तैनात डाक कर्मियों को जारी आईडी भी बंद है। इससे प्रधान डाकघर आधार संशोधन कराने आने वालों को लौटना पड़ रहा है।
इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से लगभग सभी बीआरसी पर आधार संशोधन एवं बच्चों का आधार बनाने के लिए दो-दो आईडी जारी की गई है। मगर, अधिकांश कर्मचारियों को जारी आईडी बंद है तो कहीं नेटवर्क की वजह से आधार संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है। कई कर्मचारियों का दूसरे जगह स्थानांतरण हो गया है, इस नाते भी आधार से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आधार संशोधन कराने आए गोलू तिवारी का कहना है कि वह चार दिन से आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए प्रधान डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं। पूछने पर बताया जाता है कि आईडी बंद है। वहीं यूनियन बैंक में नेटवर्क फेल होने से आधार से संबंधित कार्य नहीं हो सका। कर्मचारियों की आईडी बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कर्मचारियों की बंद आईडी चालू कराते हुए आधार सुधार केंद्रों पर काम शुरू कराने की मांग की है।
नहीं बन पा रहा पैन कार्ड, अन्य कार्य भी बाधित
राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस स्थित यूनियन बैंक शाखा पर आधार में नाम संशोधन व मोबाइल नंबर लिंक कराने पहुंचे शिवकुमार का कहना है कि आधार में मोबाइल नंबर लिंक न होने से पैन कार्ड नहीं बन पा रहा है। पैन कार्ड न बनने तथा आधार में संशोधन न होने से महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे परेशान होना पड़ रहा है।
प्रधान डाकघर में आधार आधार संबंधित कार्य के लिए जिस कर्मचारी को आईडी जारी है, उसकी आईडी बंद है। इससे आधार संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के भी कई कर्मचारियों की आईडी बंद है। आईडी खुलने पर आधार से संबंधित कार्य शुरू हो सकेगा। - रमेश तिवारी, पोस्टमास्टर - प्रधान डाकघर राबर्ट्सगंज।