{"_id":"682a16e06cc74c487a0f9021","slug":"people-wait-for-buses-on-the-highway-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-128538-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाईवे पर लोग बसों का करते हैं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाईवे पर लोग बसों का करते हैं इंतजार
विज्ञापन
अनपरा। गांव से नगर बनने के बाद भी अनपरा क्षेत्र में परिवहन निगम की तरफ से रोडवेज बसों के ठहराव के लिए बस अड्डा नहीं बनाया गया है। इस कारण आज भी लोग हाईवे पर खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं और बसें भी हाईवे पर खड़ी होकर यात्रियों को चढ़ाती व उतारती हैं।
अनपरा नगर पंचायत प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी वाली नगर पंचायत है। साथ ही यहीं से प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली भेजी जाती है। कोल व तापीय परियोजनाएं स्थापित होने के कारण सरकार को अच्छा खासा राजस्व भी प्राप्त होता है। परिवहन निगम भी यहां से हर महीने लाखों रुपये आमदनी करता है। इसके बावजूद न तो परिवहन निगम ने और न ही किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने अनपरा क्षेत्र में बस स्टैंड बनाने की पहल की। इस कारण आज भी लोग हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। यह समस्या हर मौसम की है। हाईवे किनारे लोगों को बैठना तो दूर खड़े होने के लिए जगह तक नहीं मिलती। बस अड्डा नहीं होने के कारण रोडवेज व प्राइवेट बसें हाईवे पर ही खड़ी होती हैं। हाईवे पर बसाें के रुकने के कारण जाम लग जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार बस अड्डे की कोई पहल नहीं कर पाए।
जिम्मेदारों ने नही की पहल
करीब तीन दशक पूर्व अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में अनपरा बस अड्डा बनाया गया था। यहां रोडवेज और प्राइवेट बसें खड़ी होती थी। कुछ सालों बाद सुरक्षा कारणों से परियोजना प्रबंधन ने बसों को आवासीय परिसर में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया। तब से यह समस्या बनी हुई है। लोगों ने कई बार पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन, परिवहन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने पहल नहीं की। परिवहन निगम ने आज तक राजस्व विभाग से बस अड्डे के लिए जमीन की मांग तक नही की।
विज्ञापन
बस अड्डे की आवश्यकता है, लेकिन इसके लिए वर्तमान में कोई प्रस्ताव नही है और न ही बस अड्डे के लिए जमीन की मांग ही की गई है। वाराणसी से होगा तो इसकी जानकारी नहीं है। - नागेन्द्र पांडेय, एआरएम-विंध्यनगर डिपो।
अनपरा नगर में बस अड्डा बनाने के लिए चर्चा चल रही है। वीसी में इसकी चर्चा हुई थी। अभी तक परिवहन निगम की ओर से कोई पत्र नहीं आया है। अगर जमीन की मांग की जाएगी तो उपलब्ध कराई जाएगी। - निखिल यादव, उपजिलाधिकारी-दुद्धी।