फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People troubled for drinking water demonstrated

Sonebhadra News: पेयजल के लिए परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Apr 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
People troubled for drinking water demonstrated
रेणुसागर। हर घर जल नल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी रहवासियों को पानी नहीं मिल रहा। पानी की किल्लत से जूझ रहे अनपरा नगर के वार्ड नंबर- 6 एवं 14 के रहवासियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

औड़ीमोड़ चौराहे से करीब 150 घरों में हर घर जल नल योजना छलावा साबित हो रहा है। वार्ड निवासी धर्मेंद्र गुप्ता का कहना है कि जब से तापमान बढ़ा है, जल संकट भी बढ़ गया है। अनपरा नगर पंचायत की तरफ से घर जल योजना के तहत बिछड़ी टोला में सैकडों लोगों के घरों में नल कनेक्शन दिया गया है, पर पानी नहीं आया। वार्ड नंबर 6 अटलनगर की देव कुमारी, रामसंत गिरी, सुभाष चंद्र, गौतम मौर्या, सुरेन्द्र आदि ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पानी का कनेक्शन किया गया था। इसके बाद महज एक-दो दिन पानी आया। दूरदराज से पानी ढाेने को विवश हैं। पेयजल की समस्या को लेकर संबंधितों के पास जाने पर भी कोई समाधान नहीं निकल रहा। रहवासियों ने बताया कि जल निगम का कहना हैं कि सभी कार्य नगर पंचायत को सौंप दिया गया है। वार्ड पार्षद का कहना है नगर पंचायत पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक जगहों पर बोरिंग, 5 हजार लीटर की टंकी स्थापित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed