फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People's eagerness to know trends

रुझान जानने के लिए लोगों में बनी रही उत्सुकता

Sun, 02 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
People's eagerness to know trends
सोनभद्र। जिले के सभी दस ब्लॉकों में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना का रुझान जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता रही। मतगणना स्थल पर पहुंचे लोगों से संपर्क कर पल-पल की जानकारी लेते रहे। वहीं रुझान जानने के बाद समर्थकों में उत्साह एवं निराशा का भाव देखा गया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी मतगणना स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशी सुबह सात बजे से ही मतगणना स्थल पहुंचने लगे थे। सभी ब्लॉकों में निर्धारित समय से कहीं आधे घंटे तो कहीं एक घंटे बाद मतगणना शुरू हो सकी। पंचायत चुनाव के मतगणना का रुझान दोपहर 12 बजे से आने लगा। रुझान जानने के लिए लोग मतगणना एजेंट से संपर्क साधने में जुटे रहे। बाक्स खुलने से लेकर मतों की गणना और कौन प्रत्याशी आगे चल रहा है और कौन प्रत्याशी पीछे है यह जानकारी लेने के लिए लोग अपनों से संपर्क कर जानकारी लेते रहे। प्रत्याशी के हार-जीत को लेकर किसी प्रत्याशी के समर्थक खुशी से झूमते नजर आए तो किसी के समर्थक मायूस दिखे। हालांकि अंत तक चुनाव परिणाम जानने के लिए मतदान केंद्रों पर डटे रहे।
विज्ञापन

गेट पर की गई थर्मल स्क्रीनिंग
सोनभद्र। सभी मतगणना केंद्रों के मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई थी। मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले मतगणना कर्मियों के साथ प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट और मीडिया कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई थी। बिना मास्क लगाकर जाने वालो को पुलिस कर्मियों ने लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल माला की हुई खूब बिक्री
मतगणना स्थलों के बाहर लगे फूल-मालाओं की दुकान पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। मतगणना स्थल के बाहर विजयी प्रत्याशी को माला पहनाकर समर्थक नारेबाजी करते हुए घर पहुंचे। हालांकि कोरोना कर्फ्यू और प्रशासन की सख्ती की वजह से विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed