फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People resent after getting notice of railway

रेलवे की नोटिस मिलने से लोगों में आक्रोश

Thu, 15 Apr 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
People resent after getting notice of railway
कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौपते चोपन नपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। चोपन नगर में रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की नोटिस दिए जाने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम के प्रतिनिधि अनीस अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम को डीएम के नाम पत्रक सौंप राजस्व विभाग, रेल विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम बनाकर सीमांकन कराने की मांग किया।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि ने डीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर-तीन प्रीतनगर के कई रहवासियों को 1372 फसली के खतौनी संख्या 435 का आधार बनाकर कथित अतिक्रमण को 15 दिन में खाली करने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से नोटिस दी गई है। जबकि रहवासियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि 1372 फसली वर्ष में खतौनी संख्या 435 के कई खंड थे। जिसमें 435 के सभी खंड का कुल रकबा 45 बीघा 3 बिस्वा था। जिसमें रेलवे के नाम महज 4 बीघा 16 बिस्वा (लगभग) दर्ज मालीकान था। कहा कि रेल विभाग के जानकार व राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत के द्वारा संयुक्त सीमांकन कराना चाहिए, ताकि राजस्व अभिलेखों में जिस पक्ष की प्रविष्टि जहां हो उसका मौके पर सीमांकन हो सके। वहीं चेयरमैन ने कहा कि गरीबों के आशियाना उजड़ने नहीं दिया जायेगा। रेलवे प्रशासन नोटिस देकर बेवजह परेशान कर रहा है। कोरोना काल में एक तरफ जहां लोग दो वक्त की रोटी खाने के विषय में सोच रहे है। ऐसे मे रेल प्रशासन नोटिस देकर रहवासियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed