{"_id":"49b5546a1a4b629d820e809eacd5bea5","slug":"people-angry-burst-of-power-and-water-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के लिए लोगों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के लिए लोगों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बिजली और पानी के संकट को लेकर लोगों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर उतर आया। दूकानदारों ने दुकानें बंद कर क्षेत्रीय लोगों के साथ राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर शाहगंज बजार में जाम लगा दिया।
इस दौरान नाराज लोगों ने बिजली विभाग का पुतला फूंका। सड़क पर उतरे लोगों को स्थानीय पुलिस नहीं समझा सकी। प्रबल विरोध को देखते हुए मौके पर पीएसी और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया।
घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह और सीटी सीओ सच्चिदानंद ने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुन उन्हें आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र दूर कराया जाएगा,
विज्ञापन
तब जाकर लोगों को गुस्सा शांत हुआ और वे जाम समाप्त करने को राजी हुए। दो घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा कारवां लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था।
सुबह करीब नौ बजे संकट मोचन तिराहे से शाहगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार केशरी की अगुवाई में काफी संख्या में लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजपुर तिराहे पहुंच कर चक्काजाम कर दिया।
इस दौरान बिजली विभाग का पुतला फूंका गया। शाहगंज थाने की फोर्स और घोरावल कोतवाल रमाकांत पांडेय ने नाराज लोगों को समझाबुझा कर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन जाम करने वाले लोग एसडीएम को मौके पर बुला रहे थे।
करीब साढ़े दस बजे मौके पर घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह और सीओ सच्चिदानंद ने पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसडीएम से जाम करने वालों ने शाहगंज विद्युत सब स्टेशन पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवा कर अरंगी, बरवा और शाहगंज फीडर को अलग-अलग आपूर्ति करने की मांग की।
कहा कि रोस्टर के अनुसार कषेत्र में दस घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन चार घंटे ही बिजली मिल रही है। कहा कि विद्युत सब स्टेशन पर तैनात ठेकेदार के कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर किसी फीडर को अधिक आपूर्ति कर रहे हैं।
बिजली के अभाव में शाहगंज में पानी की समस्याएं भी उत्पन्न होने लगी है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार बिजली की समस्याएं दूर करने की मांग की गई, लेकिन उनके सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है।
एसडीएम ने लोगों को उनकी मांगें पूर्ण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मौके पर रामनारायण सिंह, इरशान खां, मुसा अंसारी, पंकज केशरी, डा. डीएन सिंह, रामअवध, सेराज हुसैन, राजकुमारी संघर्षी मौजूद रहे।