फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pension scheme alleged rigging, display

पेंशन योजना में धांधली का आरोप, प्रदर्शन

Tue, 03 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 03 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Pension scheme alleged rigging, display
 सदर ब्लाक के भड़कना के ग्रामीणों ने समाजवादी पेंशन योजना के पात्रों के चयन में धांधली का आरोप लगाया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने सदर तहसील में विरोध में प्रदर्शन किया और
विज्ञापन


 प्रभारी डीएम को मांगपत्र सौंपकर जांच कराने की मांग की। भड़कना के ग्रामीण भारी संख्या में मंगलवार को सदर तहसील पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दोनाें ने मिलकर गरीबों का नाम समाजवादी पेंशन योजना की सूची में नहीं डाला। ऐसे लोगों को इसकी पात्रता में शामिल किया गया है जो हर तरह से संपन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गांव के गोपाल, बचाऊ, विशुनाथ, बबुंदर, सुरेश, विजय कुमार, मुराली, नंदलाल का कहना है कि पेंशन योजना के चयन में धांधली की शिकायत सदर विधायक से भी की गई थी।

इसके बाद भी ग्राम प्रधान और उनके पति द्वारा मनमानी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रभारी जिलाधिकारी को पत्र देकर पात्रता सूची की जांच कराने और अपात्रों को सूची से बाहर करने की मांग की है।


ग्रामीणों का कहना है कि पात्रों का चयन खुली बैठक में कराया जाए। इस मौके पर नंदलाल, लक्षिमन, रामचंद्र, सिद्धनाथ, रामविलास, विपिन, सुनील, बसंत, कैशल, सोहन, शिवशंकर, संदीप, कलावती, शारदा, बबलू आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed