फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pension plan performance manipulation of the villagers

पेंशन योजना में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 11 May 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Mon, 11 May 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Pension plan performance manipulation of the villagers
समाजवादी पेंशन योजना में अनियमितता पर सोमवार को घोरावल ब्लाक अंतर्गत मुड़िल्लाडीह के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर मिलीभगत कर मनमानी करने का आरोप लगाया और मांगों का ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन



ग्रामीण जागेश्वर और जवाहिर का कहना है कि समाजवादी पेंशन में पात्र लोगों का चयन नहीं किया गया है। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी मनमाने ढंग से चयन कर रहे हैं। रविशंकर और राजेश का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुरूप गरीबों को लाभ नहीं मिल रहा है। रमवंती और मीरा का कहना है कि ग्राम सभा की खुली बैठक करके पात्र लोगों का समाजवादी पेंशन के लिए चयन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



लेकिन बगैर खुली बैठक बुलाए ही मनमाने ढंग से अपात्रों का चयन कर लिया गया है। लक्ष्मिना और गीता का कहना है कि अपात्रों का चयन मनमाने ढंग से करने के साथ ही जिन लोगों को पहले से पेंशन मिल रहा था उसे भी बंद कर दिया गया। कलावती और मालती ने  भी समाजवादी पेंशन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed