{"_id":"658ef1af2d11b20fe00995a3","slug":"pddu-railways-eliminated-dr-hp-singh-academy-by-six-wickets-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-7635-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पीडीडीयू रेलवे ने डॉ. एचपी सिंह एकेडमी को छह विकेट से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पीडीडीयू रेलवे ने डॉ. एचपी सिंह एकेडमी को छह विकेट से हटाया
विज्ञापन
दुद्धी। पीडीडीयू नगर रेलवे की टीम ने अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार अपना दूसरा मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को हुए मुकाबले में डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम को छह विकेट हराया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉबर्ट्सगंज की टीम 19.1 ओवर में 125 रनों पर ढेर हो गई। सूर्यांश ने सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रोहित ने 22, धनंजय ने 20 व प्रदीप ने 12 रन बनाए। रेलवे की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मो. आकिफ ने 16 रन खर्च कर तीन विकेट झटके।
जवाब में खेलने उतरी पीडीडीयू नगर की टीम ने मात्र 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर की लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत पटेल ने दो छक्के और छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मो. आक़िफ़ ने 25, दिलीप यादव ने 23 व अश्विन ने 11 रन बनाए। राबर्ट्सगंज के सुभाष ने 26 रन देकर दो और अखिलेश ने 2, रोहित ने एक खिलाड़ी को आउट किया। जीत पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित कर रामानुज दुबे हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के निर्णायक रितेश व अनुराग रहे।