फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pay rise demand

वेतन वृद्धि का आदेश जारी करने की मांग

Tue, 07 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 07 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pay rise demand
बैठक
उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन की रविवार की देर शाम विदेशी अतिथि गृह में हुई बैठक में वेतन वृद्धि का आदेश जारी करने की मांग की गई।   वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीबी सिंह, महासचिव उत्पल शंकर ने कहा कि सरकार की अनुमति के बाद भी 28 फरवरी 2009 के बाद नियुक्त और प्रोन्नत सहायक अभियंताओं को तीन वेतनवृद्धि से संबंधित आदेश नहीं किया गया। निगम प्रबंधन ने अप्रैल तक आदेश जारी करने करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन



उपाध्यक्ष जामवंत प्रसाद, केंद्रीय कोषाध्यक्ष वीआर पटेल ने कहा कि उत्पादन निगम को एनटीपीसी और अन्य बिजली कंपनियों की भांति प्रति माह बिजली मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। पावर कारपोरेशन पर काफी रकम बकाया है। इससे अनुरक्षण प्रभावित हो रहा है और जरूरी सामग्रियों की खरीद भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सचिव ओबरा मनीष कुमार मिश्र, सचिव अनपरा अरविंद चौधरी ने कहा कि सभी बिजली घरों में मैनपावर की कमी हो गई है। विनोद पांडेय, प्रियरंजन ने कहा कि वर्ष 2006 और नियुक्त और प्रोन्नत सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची भी अब तक जारी नहीं की जा सकी है। इस मौके पर राजीव कुमार, जितेंद्र मिश्रा, शैलेष चौरसिया, अजय कुमार, सागर, संतोष गंगवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed