फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Passengers are being loaded in private vehicles near roadways

Sonebhadra News: रोडवेज के पास निजी वाहनों में भरी जा रहीं सवारियां

Thu, 20 Mar 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Passengers are being loaded in private vehicles near roadways
सोनभद्र। नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से प्राइवेट वाहनों पर सवारियां बैठाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, पांच-छह स्थानों पर भी अवैध वाहन स्टैंड का संचालन हो रहा है। लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि नियम के मुताबिक, रोडवेज बस स्टैंड के पांच सौ मीटर के दायरे में निजी वाहनों पर सवारियों को नहीं बैठाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन या फिर नगर पालिका परिषद प्रशासन की तरफ से नगर में एक भी प्राइवेट बस स्टैंड नहीं बनाया गया है। प्राइवेट बस संचालक अवैध रूप से कुछ जगहों से यात्रियों को वाहनों में बैठा रहे हैं। बढ़ौली चौराहा-सब्जी मंडी के बीच में प्राइवेट बसें खड़ी होती हैं। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड के समीप, धर्मशाला चौक पर, चंडी तिराहा के पास, महिला थाना तिराहा, रेलवे क्राॅसिंग के पास प्राइवेट बसें खड़ी होती हैं। राबर्ट्सगंज से मिर्जापुर, बनारस, रेणुकूट, रामगढ़, खलियारी, नई बाजार होते हुए धंधरौल बांध, चकिया, घोरावल सहित अन्य मार्गों पर प्राइवेट बसों का संचालन किया जा रहा है। जिन स्थानों पर प्राइवेट बसों का ठहराव होता है, वहां न तो यात्रियों के बैठने की सुविधा है और न ही यूरिनल व शौचालय की ही व्यवस्था है।
विज्ञापन


---
कम किराये का देते हैं लालच
रॉबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास प्राइवेट बसों एवं अन्य वाहनों में यात्रियों को बैठाने से परिवहन निगम को हर माह लाखों रुपये की चपत लग रही है। रोडवेज बस के यात्रियों को कम किराये का लालच देकर प्राइवेट वाहनों में बैठाया जाता है। जिला प्रशासन की तरफ से स्थायी प्राइवेट बस स्टैंड संचालन को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की जा सकी है। अनुमान के मुताबिक, निगम को हर माह 15 से 20 लाख रुपये की क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन:
रोडवेज बस स्टैंड के समीप प्राइवेट वाहन नियम विरुद्ध खड़े होते हैं। इससे निगम की आय पर असर पड़ रहा है। पूर्व में अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक बार फिर मामले से अवगत कराया जाएगा। - विश्राम सिंह, एआरएम, सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed