फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Party was going on above the mine, youth drowned after slipping

Sonebhadra News: खदान के ऊपर चल रही थी पार्टी, पैर फिसलने से युवक डूबा

Sat, 30 Nov 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Party was going on above the mine, youth drowned after slipping
ओबरा के न्यू कॉलोनी सेक्टर 9 में शुक्रवार की रात बंद पड़ी खदान में गिर गया। सैकड़ों फीट गहरी खदान में पानी भरे होने से वह डूब गया। युवक अपने दोस्तों के साथ खदान के ऊपर पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान वह फिसलकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन

सुबह गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव की तलाश शुरू की। देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई थी। युवक की पहचान अशोक सिंह (25) पुत्र धर्मजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह अपने दो भाइयों सहित पांच लोगों के साथ खदान के ऊपर बने एक कमरे में पार्टी मना रहा था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे अशोक अनियंत्रित होकर गहरी खदान में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने भाई को बचाने के लिए छोटा भाई जितेंद भी खदान में कूद गया, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। अंधेरा होने के कारण तत्काल खोजबीन संभव नहीं हो पाई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू की।

स्थानीय लोगों ने खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था न होने पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि खदान दस साल से बंद है। उसके ऊपर स्थित खंडहर नुमा कमरे में युवक पार्टी मना रहे थे। डूबे युवक की तलाश जारी है। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed