फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Party leaders were defamed by creating fake Facebook ID, case filed

Sonebhadra News: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पार्टी के नेताओं को किया बदनाम, मुकदमा

Wed, 20 Aug 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Party leaders were defamed by creating fake Facebook ID, case filed
डाला। सपा के जिला सचिव मंगल प्रसाद ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पार्टी के नेताओं को बदनाम करने का आरोप लगाया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सोमवार की शाम को चोपन पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डाला निवासी मंगल प्रसाद जायसवाल सपा के जिला सचिव हैं। कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि उनके साथी सपा के नगर अध्यक्ष पारस यादव और प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी पार्टी में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 28 दिसंबर 2024 को रागिनी मिश्रा नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर जातिसूचक व अमर्यादित टिप्पणियां पोस्ट की गईं। इसमें सीधे उनके और पार्टी नेताओं के नाम से गलत बातें प्रसारित की गईं। मंगल जायसवाल का कहना है कि इस पोस्ट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चौकी प्रभारी डाला और थानाध्यक्ष चोपन को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 2 जनवरी को जनसुनवाई में और 29 जनवरी को एसपी को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा था। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।

चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रागिनी मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed