फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Parents protested for fee waiver

फीस माफी को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Parents protested for fee waiver
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन करते अभिभावक मंच के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। फीस माफी की मांग को लेकर अभिभावक मंच ने सोमवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली के समीप प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने विद्यालयों में मनमानी फीस, विकास शुल्क, लाइब्रेरी शुल्क वसूलने पर आपत्ति जताते हुए इसपर प्रतिबंध लगाने और ट्यूशन फीस में भी कम-से-कम 50 फीसदी शुल्क माफ करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार तनुजा निगम को प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अध्यापकों को वेतन देने के नाम पर निजी विद्यालयों पूरी फीस अभिभावकों से जमा कराया जा रहा है। जबकि लॉकडाउन के दौरान विद्यालय बंद हैं। ज्यादातर अध्यापकों की छुट्टी कर दी गई है। ऑनलाइन पढ़ाई की रस्म पुरी करने वाले शिक्षकों को आधा वेतन ही दे रहे हैं। निजी विद्यालय ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर ट्यूशन फीस के साथ ही वार्षिक शुल्क, विकास शुल्क तथा लाइब्रेरी शुल्क जमा करने के लिए विवश कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा है कि लॉकडाउन में अभिभावक परेशान हैं। विद्यालय खुले और छात्रों के समुचित पठन-पाठन का प्रबंध किए बगैर पूरा ट्यूशन तथा अतिरिक्त वार्षिक विकास शुल्क लिए जाने से अभिभावक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी तथा शिवसेना सोनभद्र के सचिव संतोष पांडेय ने फीस वसूली बंद करने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर गिरीश पांडेय, शिवचरण यादव, राजीव पांडेय, सुशील राय, आनंद शुक्ला, आवेश तिवारी, सत्यम, रामनारायन जायसवाल, ऋषि पाठक, मुन्ना सिंह, मनोरथ देव, उदय प्रकाश, पिंटू सिंह, दीपक मिश्रा, जोखन सिंह, विनीत मिश्रा, चंदन सोनी मनीष पाठक, विजय शंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed