फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panjiri factory will open in five blocks, groups will get the responsibility of operation

पांच ब्लाकों में खुलेगा पंजीरी कारखाना, समूहों को मिलेगा संचालन का जिम्मा

Tue, 10 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Panjiri factory will open in five blocks, groups will get the responsibility of operation
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की महिलाओं को अब पंजीरी बनाने और उसके वितरण से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले के पांच ब्लाकों में पंजीरी कारखाना खोला जाएगा। इस पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। महिला समूहों को इन कारखानों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और वह इसकी शेयर होल्डर भी बनेंगी। एक कारखाना से करीब सौ महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पंजीरी वितरण से भी बड़ी संख्या में महिला समूह जुड़ेंगे। टेक होम राशन प्लांट के रूप में लगने वाले पंजीरी कारखाने के लिए सदर, चोपन, दुद्धी, चतरा और म्योरपुर ब्लाक का चयन किया गया है। एक कारखाने के निर्माण में करीब 90 लाख रुपये खर्च आएगा। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक एमजे रवि ने बताया कि पांच प्लांटों को लगाने में साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। यह धनराशि अलग-अलग 300 समूहों से एकत्रित की जाएगी। इन कारखानों के संचालन की जिम्मेदारी भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के पास होगा। यहां तैयार पोषाहार बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के जरिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं व स्कूल न जाने वाली किशोरियों को वितरित किया जाएगा। इससे जो लाभ मिलेगा उसके आधार पर समूह की महिलाओं में बराबर-बराबर दिया जाएगा। एक समूह में औसतन 12 महिला होती हैं। एक प्लांट से 300 समूह जुड़ेंगे। इस तरह से एक प्लांट से जो महिलाएं लाभांवित होंगी उनकी संख्या 3600 होगी। सभी पांच प्लांटों से 18000 महिलाएं होंगी। प्रत्येक प्लांट में करीब 20 महिलाएं काम करेंगी। इस तरह से चार प्लांटों में कुल मिलाकर 100 महिलाएं काम करेंगी। इन्हें आठ हजार रुपये हर महीने मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed