{"_id":"589f3ef04f1c1b2938379046","slug":"panic-spread-among-villagers-by-crocodile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ से ग्रामीणों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ से ग्रामीणों में फैली दहशत
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गडिया गांव में मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी बावजूद इसके अभी तक मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नही की गई। ग्रामीणों ने तत्काल मगरमच्छ को पकड़कर अन्यत्र भेजे जाने की मांग की है।
म्योरपुर ब्लॉक के गडिया ग्राम पंचायत के कुंभी बांध में मगरमच्छ के रोजाना दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कई बार मांग की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। दो दिन पूर्व स्कूल जा रहे बच्चे मगरमच्छ देख दहशत में आ गए थे। इसके बाद से ग्रामीण और भी खौफजदा हैं। उस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को वहां से हटाकर मगरमच्छ को भगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मगरमच्छ के भ्ाय से वे अपने बच्चों को अकेले नही जाने दे रहे है। लेकिन रोजाना बांध के किनारे उसके दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। मगरमच्छ के न पकड़े जाने से लोगांे में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग यदि समय रहते मगरमच्छ को नही पकड़ते है तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। मगरमच्छ के रोजाना बांध के किनारे दिखाई देने से ग्रामीणाें में भय है। ग्रामीणों ने तत्काल बांध से निकलवाकर अन्यत्र भेजे जाने की मांग की है। ग्रामीण मनीष यादव, रामनरेश, रामलाल, प्रेमचंद आदि ने तत्काल मगरमच्छ को पकड़कर अन्यत्र भेजने की मांग की है।