फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panic due to sighting of crocodile in Gadiya village

Sonebhadra News: गड़िया गांव में मगरमच्छ के दिखने से दहशत

Wed, 18 Sep 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Panic due to sighting of crocodile in Gadiya village
म्योरपुर विकास खंड म्योरपुर के गड़िया ग्राम पंचायत में बुधवार को मगरमच्छ की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ पर नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन

रिहंद जलाशय में बारिश की वजह से पानी बढ़ने से गड़िया गांव में पानी घुस गया है। ऐसे में जलाशय के पानी के साथ मगरमच्छ भी गांव में आ गया है। बुधवार को गांव में खेत में मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मगरमच्छ धूप होने के बाद बाहर निकला था। बड़ी संख्या में ग्रामीण दूर से ही उसे निहारते रहे। घंटे भर बैठे रहने के बाद वह फिर से पानी में चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना म्योरपुर रेंज कार्यालय को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ उनके घरों तक भी आ सकता है। ऐसे में अब वह लोग असुरक्षित हैं। ग्रामीणों मनीष यादव, रामनरेश, जगमोहन, अवधेश, रवि कुमार, सुरेश आदि ने मगरमच्छों पर नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed