फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panic due to elephants in sonbhadra

सोनभद्र में हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत, तीन घर ढहाए, दो लोगों को किया जख्मी

Wed, 30 Oct 2019 07:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Oct 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Panic due to elephants in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
सोनभद्र जिले के बभनी ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों में छह दिनों से हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की टीम का नींद हराम हो गई है। दिन होते ही हाथी जंगलों में चले जाते हैं और रात में गांव में घुसकर फसल, घर, मकान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने डूमरहर और मगरमाड़ गांव में तीन घर ढहा दिए। फसलों को नष्ट कर दिया। सेमरिया गांव में दो भाइयों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


हाथियों ने डूमरहर में उदरशाह, बाल गोविंद तथा जगनरायन का घर गिरा दिया। रामजग, उदर, बालगोविंद, राजो, जगनरायन, उदरशाय, मानशाह, दिलबरन, गोपाल, राम अधीन, प्रजापति, प्रसिद्धन की  फसल नष्ट कर दी। सेमरिया गांव में रात 12 बजे रात मचान पर सो रहे दो भाइयों को घायल कर दिया। पुलिस ने घायल शोभा यादव, चंद्रिका यादव को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से ढोल बजाकर हाथियों को जंगलों में भगाया। वन क्षेत्राधिकारी अवध नरायन मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों को आग, पटाखा और मिर्च की गंध करने के लिए कहा गया है।  हाथियों की संख्या 18-20 होने के कारण खदेड़ने में दिक्कत हो रही है। मंगलवार रात प्रभारी निरीक्षक अविनाश चन्द्र सिन्हा ने पुलिस फोर्स के साथ डूमरहर, मगरमाड़, रंपाकुरर, बिछियारी गांव का भ्रमण किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed