फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pandal echoed with the praises of the mother, the devotees were happy after seeing

माता के जयकारों से गूंजे पंडाल, दर्शन कर भक्त निहाल

Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pandal echoed with the praises of the mother, the devotees were happy after seeing
आस्था का महापर्व शारदीय नवरात्र के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सजाए गए पूजा पंडाजों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडालों में देर शाम तक दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सप्तमी तिथि को देवी मंदिरों व पंडालों में मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की गई। मां के दर्शन एवं प्रसाद पाकर भक्तगण निहाल हो गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 300 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। लगभग सभी पूजा पंडालों में षष्ठी तिथि को ही मां की प्रतिमा पहुंच गई। सप्तमी तिथि यानी रविवार को पूजा पंडालों में विधि विधान से पूजन करते हुए कलश स्थापना कराया गया। इसके बाद दर्शन पूजन शुरू हुआ। पंडालों में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

प्राचीन शीतला मंदिर, कड़े माता शीतला मंदिर, सातो मईया शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर सहित अन्य देवी में भी दर्शन पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। डाला के बारी स्थित वैष्णो माता मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तों के जयकारे और घंटा घड़ियाल से गूंजता रहा। रविवार को भोर में साढ़े पांच बजे मां का शृंगार करने के पश्चात पट खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैष्णो शक्ति पीठ धाम के महंत श्रीकांत तिवारी ने बताया की सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन हवन कर मां की आराधना करने से सभी रोगों की मुक्ति मिलती है। संध्याकालीन आरती देख दर्शनार्थी मंत्रमुग्ध हो गए। दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने मंदिर के महत्व को बताया। मंदिर समिति की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
डाला नगर में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की तरफ से पंडाल सजाकर पूजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल का उद्घाटन पंकज पोद्दार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। दूर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ऊर्फ गुड्डू पटेल ने बताया कि शारदीय नवरात्र में सप्तमी, अष्टमी, नवमी तिथि में माता रानी का दर्शन का विशेष महत्व है। इस मौके पर ऋषि राज सिंह शेखावत, मुन्ना, सुधीर सिंह, गोविंद भारद्वाज, अनिकेत श्रीवास्तव आदि रहे।
कलश स्थापना से पूजा की शुरुआत
एनसीएल बीना कोयला परियोजना आवासीय परिसर स्थित श्री दुर्गा पूजा मंडप में रविवार नवरात्र के सप्तमी तिथि पर कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई। पुजारी पुष्पल चक्रवर्ती के देख रेख अगुवाई में गाजे बाजे के साथ कलश के साथ भक्तों ने कालोनी चक्रमण किया। वैदिक मंत्रोचारण के बीच मां दुर्गा देवी का पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। जागेंद्र तिवारी, त्रिभुवन सिंह, पीएल पटेल, राम दयाल सिंह, श्याम सुंदर पाठक आदि रहे।

सप्तमी पर मां ज्वालामुखी के दर्शन को उमड़ी भीड़
शारदीय नवरात्र के सप्तम दिवस पर मां कालरात्रि स्वरूप का दर्शन पूजन करने हेतु मां ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात: मंगला आरती के पश्चात मंदिर के मंदिर नया द्वार व प्राचीन द्वार पर भक्तों की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुुओं के आने का क्रम लगातार चल रहा है। सोनभद्र जिले के सीमांत मध्य प्रदेश झारखंड छत्तीसगढ़ बिहार ग्रामीण अंचल से तीर्थयात्री मां के दर्शन के लिए आ रहे हैं। कर्मकांडी आचार्य पंडित दुर्गा प्रसाद शास्त्री के अनुसार नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। कालरात्रि की पूजा करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के दरवाजे खुल जाते हैं और सभी असुरी शक्तियों का नाश होता है।

राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर जय मां दुर्गा पूजन महोत्सव में पुजन अर्चन कर नाचती गाती महिलाएं।  संवाद

राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर जय मां दुर्गा पूजन महोत्सव में पुजन अर्चन कर नाचती गाती महिलाएं। संवाद- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed