फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat Resource Center to be built in Vikas Bhavan

विकास भवन में बनेगा पंचायत रिसोर्स सेंटर

Thu, 05 Apr 2018 11:00 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Thu, 05 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Resource Center to be built in Vikas Bhavan
राबर्ट्सगंज जिला पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष अमरेश पटेल। - फोटो : सोनभद्र
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को पंचायत के सभागार में हुई। इसमें पिछली कार्यवाही पर चर्चा हुई। इसमें पुनरीक्षित बजट 2017-18 का 57.42 करोड़ और मूल अनुमान बजट 2018-19 का 74.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया। विकास भवन में पंचायत रिसोर्स सेंटर बनाने की स्वीकृति भी हुई। गड्ढामुक्त सड़क की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया। जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए कर प्रस्तावना 26.52 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया। हिनौती के जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने कोलिया घाट सड़क के निर्माण की मांग की। बताया कि लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण में वन विभाग की एनओसी का इंतजार है। मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व सीडीओ ने बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को सड़क मार्ग के बदले धन उपलब्ध करा दिया है। वन विभाग से एनओसी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने पेयजलापूर्ति, जोगेंद्रा बंधा के फाटक को दुरुस्त कराने की भी मांग की। बैठक का संचालन कर रहे अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका ने बताया कि बैठक में गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत, पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार राशि पांच लाख से रामगढ़ बाजार में बारात घर का निर्माण कराने की स्वीकृति बनी। श्याम प्रसाद मुखर्जी क्लस्टर ग्राम योजना के तहत नगवां ब्लॉक के चयनित गांव कोदई के छह गांवों की कार्य योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में विधायक भूपेश चौबे, संजीव गौड़, सीडीओ रामाश्रय, डीपीआरओ आरके भारती समेत विभिन्न विभागों के अफसर और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed