फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat elections: disturbing people will be sent behind bars

पंचयात चुनाव: खलल डालने वाले भेजे जाएंगे सलाखों के पीछे

Fri, 01 Jan 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: disturbing people will be sent behind bars
सोनभद्र। निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए तिथि मुकर्रर नहीं की है लेकिन पुलिस महकमा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस व खुफिया एजेंसी से जुड़े लोग ऐसे व्यक्तियों की कुंडली तैयार कर रहे हैं जिन्होंने पूर्व में चुनाव के दौरान खलल पैदा किया था। इस संबंध में एडीजी इंटेलिजेंस ने एसपी को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी मशीनरी को 31 मार्च तक पंचायत चुनाव कराने के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी पंचायत चुनाव कराने के लिए तिथि की घोषणा कर सकता है। इसे देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। सूत्रों के अनुसार एलआईयू और इंटेलिजेंस से जुड़े लोग वर्तमान में गांव में क्या स्थिति है, पुलिस ने पूर्व में चुनावों में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है या नहीं, विवाद आदि पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव कराने के लिए जानकारी जुटाई जा रही हैं। इसके अलावा गांवों में उन लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है जो बहुत कम समय में धनाढ्य हो गए, जातीय विवाद, जमीन से जुड़े विवाद, धर्मस्थल विवादों की भी सूची तैयार की जा रही है। शासन स्तर से पंचायत चुनाव में किस बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसका पूवार्नुमान लगाते हुए सूचना मांगी गई है। एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की कुंडली तैयार कर उपलब्ध कराने व जमानत पर जेल से रिहा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने अराजक तत्वों को पाबंद भी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed