फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy will be purchased by registered farmers only at purchasing centers

क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों का ही खरीदा जाएगा धान

Mon, 05 Oct 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased by registered farmers only at purchasing centers
सोनभद्र। जिले में बनाए गए 80 क्रय केंद्रों पर पंजीयन कराने वाले किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। अभी तक करीब 5500 किसान पंजीयन करा सके हैं। विपणन अधिकारी सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को पंजीकृत किसानों का सिर्फ धान क्रय करने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पंजीयन कराने की व्यवस्था शुरू करा दी है। किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभागीय दफ्तरों या साइबर कैफे का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कोई भी किसान घर बैठे मोबाइल से सरकार की तरफ से जारी वेबसाइट पर पंजीयन करा सकता है। क्योंकि पंजीकृत किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। अभी तक राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्वी तहसील क्षेत्र में 80 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। जरूरत पड़ने पर डीएम के निर्देश पर और भी केंद्र खोले जा सकते हैं। हालांकि अभी तक शासन स्तर से धान खरीदने के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। जबकि वर्ष 2019-20 में 112200 मीट्रिक टन धान खरीद करने का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 76 क्रय केंद्रों पर लगभग 175011.39 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी। एक नवंबर से क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए केंद्रों पर बोरा, तौल मशीन आदि का इंतजाम किया जाने लगा है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि अब तक जिले के लगभग 5500 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कहा कि पंजीकृत किसानों का ही धान क्रय किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर धान विक्रय करने में किसानों को कोई परेशानी न होने पाए, इसके लिए प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का सरकारी दरों पर धान क्रय कराने का भरकस प्रयास किया जाएगा, ताकि उनके उपज उचित मूल्य मिल सकेे।
विज्ञापन

किसानों के मोबाइल पर आएगी ओटीपी
सोनभद्र। प्रदेश सरकार की तरफ से क्रय केंद्रों पर धान विक्रय करने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अगर किसान सरकार की तरफ से जारी वेेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो उनके मोबाइल पर ओटीपी नंबर जाएगा। किसान ओटीपी नंबर को ओके करेंगे तभी रजिस्ट्रेशन को फार्मेल्टी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक भी करने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed