फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy, Arhar and Urad seeds will be available on fifty percent subsidy

50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान, अरहर और उड़द का बीज

Sun, 30 May 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy, Arhar and Urad seeds will be available on fifty percent subsidy
किसानों को पचास फीसदी अनुदान पर बीज मिलेंगे। इसके लिए जिले को दो किस्म के धान, उर्द और अरहर बीज की खेप मिली है। ब्लाक स्तर पर स्थापित राजकीय कृषि बीज भंडार से किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीज वितरित किया जाएगा। जिले में करीब 570 क्विंटल बीज पहुंच भी गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जिले में दो किस्म के धान, एक किस्म उर्द और एक प्रजाति के अरहर बीज की खेप पहुंच चुकी है। सीड्स धान 454 क्विंटल, सीओ-54 96.90 क्विंटल, आईपीयू 2-43 प्रजाति उर्द 10 क्विंटल, अरहर की आईपीए 203 प्रजाति की पांच क्विंटल बीज राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्वी, म्योरपुर, बभनी ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भेजा जा चुका है। जल्द बीज वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा। अभी नवसृजित करमा और कोन ब्लॉक में कृषि बीज भंडार नहीं है। इस ब्लॉक के किसान अभी पूर्व में जिस गोदामों से बीज ले रहे थे वहां से ले सकेंगे। किसानों को बीज भंडार पर पूरा मूल्य देना होगा। इसके बाद 50 प्रतिशत अनुदान किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगा। प्रमाणित धान का बीज 3510 रुपये प्रति क्विंटल, फाउंडेशन धान 3610 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जबकि अरहर और उर्द का रेट अभी तय नहीं होना बताया गया है। अभी और धान समेत अन्य बीज का खेप जिले में पहुंचेगी। नियमानुसार सभी बीज का वितरण हो, इसके लिए जिले स्तर से मानिटरिंग करने की व्यवस्था की गई है। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय का कहना है कि शीघ्र राजकीय गोदामों पर बीज वितरित होने लगेगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज व घोरावल तहसील क्षेत्रों में अभी से किसान धान की नर्सरी डालने के लिए जोत कोड़ के साथ अन्य कार्यों में जुट गए हैं। इसको देखते हुए कृषि विभाग ने अनुदान पर बीज मुहैया कराने की तैयारी कर ली है, ताकि किसानों को कम दाम पर धान, अरहर, उर्द का बीज मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को दो किस्म के धान, उर्द और अरहर बीज की पहली खेप मिल चुकी है। सभी राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज वितरित होगा। यहां करीब 570 क्विंटल बीज पहुंच चुका है। बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। किसानों को अनुदान पर देने के लिए अभी और बीज आएगा।- पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed