फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   .. Owls in their homeland are fed

...अपने वतन में उल्लू पलने लगे हैं

Sun, 28 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 28 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
.. Owls in their homeland are fed
नगर स्थित भारतीय इंटर कालेज हाल में शनिवार की रात्रि में पं. शीतला प्रसाद शुक्ल की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई लोगाें को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सारी रात शृंगार, ओज, हास्य, करुणा का संचरण करती रचनाओं का लोगों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


धर्मराज पटेल ने मोदी सरकार के अच्छे दिन पर कहा कि सारी जनता ताकत बाटै, तोहरो आस लगाई, तनी बताव मोदी चच्चा, कब अच्छा दिन आई।

ईश्वर विरागी ने सिरफिरा मौसम खड़ा है, द्वार सांकल बंद कर लो, अब व्यवस्था हो गई बीमार, सांकल बंद कर लो सुनाया। प्रदीप कुमार दीप ने सुनाया हैवान जी नहीं सकते हैवानियत के बगैर, मगर इंसान कैसे जी सकता है इंसानियत के बगैर।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आदिनाथ पाठक ने बुलबुल की बोल कैदी, कोयल मरी पड़ी है, अपने वतन में उल्लू, पलने लगे हैं आज सुनाया। गिरीश चंद्र आहत, डा. परमेश्वर दयाल पुष्कर, अशोक तिवारी, डा. बीएल मंसूरी, दयाराम दर्पण, कमलेश उपाध्याय, प्रभु नारायण शुक्ल, शिवकुमार शिव, कुबेर राम त्रिपाठी ने कात्य पाठ किया।

अध्यक्षता रमाशंकर पांडेय और संचालन गणेश देव पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed