फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Overloaded truck broke down causing traffic jam for three hours

Sonebhadra News: ओवरलोड ट्रक खराब होने से तीन घंटे तक लगा जाम

Wed, 17 Sep 2025 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Overloaded truck broke down causing traffic jam for three hours
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ के पास मंगलवार को सुबह दो ओवरलोड ट्रक खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लोग जाम में जूझते रहे। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पांच किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने जब दोनों ट्रकों को सड़क से हटावाया, तब यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र में राख और कोयला लदे ओवरलोड ट्रकों के आवागमन और जगह-जगह खड़े होने से क्षेत्र में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। मंगलवार को सुबह खाड़पाथर मोड़ के पास दो ट्रक सड़क पर खराब हो गए तो यातायात बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को बाबूराम सिंह डिग्री कॉलेज से घूमकर खाड़पाथर मार्ग होते हुए जाना पड़ा। जाम की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी रोडवेज बसों के यात्रियों को हुई।
विज्ञापन

वहीं, सड़क की पटरी पर गहरे गड्ढे होने से दोपहिया वाहन सवार गिरते रहे। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगा रहा। पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि जाम की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed