फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Outrage against Chinese government, effigies burnt in different places

चीन सरकार के खिलाफ आक्रोश, जगह-जगह फूंके गए पुतले

Thu, 18 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Outrage against Chinese government, effigies burnt in different places
राबर्ट्सगंज मेन चौक पर चीन के सामान का पुतला फूंकते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भारत और चीन सेना के बीच हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर लोगों में चीन के प्रति गुस्सा है। लोगों ने बृहस्पतिवार को भी चाइनीज सामानों को जलाकर और चीन सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने चीन सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई। विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर लोगों से चाइनीज सामानों के बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब के पास चीन सरकार का पुतला फूंका। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि, मोती कोल, मुन्ना कुशवाहा, जुनैद अंसारी, गोपाल गुप्ता मौजूूद रहे। उधर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि ने नगर के मेन चौक पर चाइनीज सामानों व चीन सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य है कि चाइनीज सामानों का बहिष्कार करें। स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, कौशल शर्मा, विमल अग्रवाल, विमल जालान, चंदन केसरी, जसकीरत सिंह, प्रितपाल सिंह, बलकार सिंह, शरद जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे। अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई ने कचहरी परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन, एसपी सिंह, नीरज कुमार सिंह, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पांडेय, प्रदीप जायसवाल, दिनेश दत्त पाठक, सर्वेश मिश्र, सत्यारमण त्रिपाठी, राकेश शरण मिश्र, प्रदीप शुक्ला, शिवम मालवीय मौजूद रहे। उधर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने चीन का पुतला दहन कर जवानों को श्रद्धांजलि देकर चीन के सामानों का बहिष्कार करने व चीन -पाकिस्तान सीमा पर मजबूत दीवार बनाकर घेराबंदी किये जाने की मोदी सरकार से मांग किया। कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला चौक पर प्रदर्शन किया। चीन पर मानवाधिकार के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इस दौरान राज कुमार सोनी, सुदामा विश्वकर्मा, शमशाद, राजेश, शिवलोचन, बच्चा, बबलू मौजूद रहे। डाला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोटा गांव में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान अभाविप के जिला आंदोलन प्रमुख दीपू शर्मा, अंकित कुमार, अखिलेश, दिवेश, सूरज, केतन, रवि, दिनेश, राजेश और मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed