फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   OT of two hospitals sealed, no doctor found during investigation

Sonebhadra News: दो अस्पतालों की ओटी सील, जांच में नहीं मिला कोई चिकित्सक

Wed, 17 Sep 2025 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
OT of two hospitals sealed, no doctor found during investigation
सुकृत में अस्पताल की ओटी सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
सोनभद्र। बोर्ड पर बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम लिखकर अस्पताल चलाने वालों पर शिकंजा कसने लगा है। अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान दो अस्पतालों की ओटी को सील कर दिया गया। जांच के दौरान मौके पर कोई सर्जन और एनेस्थेटिक मौजूद नहीं थे। अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 75 निजी अस्पताल व नर्सिंग होम का पंजीकरण है। इसमें से कई अस्पताल ऐसे हैं, जिनमें सिर्फ डॉक्टरों के नाम हैं, मगर उपचार कोई और करता है। इसके चलते अक्सर घटनाएं हाेती है। लापरवाही से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। अमर उजाला ने इस मुद्दे को अभियान के रूप में प्रमुखता से उठाया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने सोमवार को सभी अस्पताल संचालकों की बैठक बुलाकर उन्हें कड़े निर्देश दिए थे। इस बैठक में सिर्फ 66 अस्पतालों के प्रतिनिधि ही पहुंचे। निर्देशों के अनुपालन के तहत मंगलवार से कार्रवाई शुरू की गई है। नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर ने मधुपुर और सुकृत इलाके के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्लोबल मेडीसिटी अस्पताल के जांच में मौके पर चिकित्सक नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की ओटी सील कर जवाब तलब किया गया। वहीं सुकृत सर्जिकल चैरेटेबिल अस्पताल में भी मौके पर कोई चिकित्सक और स्टाफ नहीं मिला। यहां की भी ओटी सील कर दी गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों अस्पतालों के संचालकों से जवाब मांगा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed