{"_id":"5fe7718b8ebc3e40a443a9d2","slug":"operation-theater-gets-approval-in-chc-chopan-sonbhadra-news-vns565680491","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी चोपन में आपरेशन थिएटर की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी चोपन में आपरेशन थिएटर की मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में आपरेशन थिएटर शुरू करने की मंजूरी उच्चाधिकारियों ने दे दी है। लखनऊ से आपरेशन से संबंधित उपकरण मंगाए जा रहे हैं। इससे रेणुका पार समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को सहूलियत होगी। इन इलाकों की गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ओटी चालू होने से चोपन के अलावा भरहरी, जुगैल, नेवारी समेत सैकड़ों गांवों के चार लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी।
जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में जल्द ओटी व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ से ओटी से संबंधित सामान भी सीएचसी पहुंचने लगे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही ओटी शुरू हो जाएगी और इसका लाभ क्षेत्रीय लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। अब तक सीएचसी चोपन में ओटी की सुविधा नहीं है। इस नाते नेवारी, भरहरी, सेमिया, घोरिया, टापू, ओबरा, डाला, बिल्ली, कोटा, पटवध, सलखन, करगरा, जुगैल, कुरूहुल, कोन, हरदी, महुआव, गुरमा आदि गांवों की गर्भवती महिलाओं को आपरेशन से प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल, अस्पताल परिसर में हेरिटेज की ओर से संचालित एमसीएच या प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है। इतना ही नहीं सड़क हादसे में घायलों का छोटा ऑपरेशन तक नहीं हो पाता था। मजबूरी में गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाओं और घायलों को रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि ओटी चालू करने के लिए सामान मंगाए जा रहे हैं। जल्द ओटी शुरू कर दी जाएगी जिससे लोगों को सहूलियत होगी। वर्तमान में जो जो संसाधन हैं उससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में ओटी शुरू करने करने की अनुमति दे दी गई है। जल्द ही ओटी शुरू हो जाएगा। इसके चालू होने से मारकुंडी घाटी के नीचे सैकड़ों गांवों के मरीज लाभान्वित होंगे।-डॉ. एसके उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी