फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   OPD crosses 2,000; 20 fever patients admitted

Sonebhadra News: ओपीडी 2000 पार, बुखार के 20 मरीज भर्ती

Tue, 08 Sep 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
OPD crosses 2,000; 20 fever patients admitted
जिला अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के सामने मरीजों की लगी भीड़।संवाद
सोनभद्र। स्वाइन फ्लू के अलर्ट के साथ ही जिले में सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में पहुंच रहा लगभग हर दूसरा मरीज बुखार व सर्दी-जुकाम से पीड़ित पाया जा रहा है। मंगलवार को ही मेडिसिन वार्ड में सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित 20 से अधिक मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। उपचार के बाद मरीजों में तेजी से सुधार भी देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन 10 से 15 भर्ती मरीजों को छुट्टी (डिस्चार्ज) दी जा रही है। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते मेडिसिन वार्ड के मरीजों को दूसरे वार्डों में भर्ती कर स्थिति संभाली जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं पाया गया है। हालांकि ऐसा कोई मरीज मिले तो तत्काल उसकी जांच की जा सके। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर मशीन को सक्रिय रखने का दावा किया जा रहा है। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन पहुंचने वाले मरीजों की संख्या जहां 2000 को पार कर जा रही है, वहीं मेडिसिन की ओपीडी में रोजाना लगभग 500 मरीज पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें प्रत्येक दूसरा व्यक्ति बुखार के साथ सर्दी-जुकाम से पीड़ित पाया जा रहा है। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर मिल रही है। उन्हें तत्काल भर्ती कर लिया गया है। मंगलवार को 80 बेड वाले मेडिसिन वार्ड में भर्ती किए गए करीब 35 मरीज इसी बीमारी से पीड़ित पाए गए। इसमें 20 से अधिक नए मरीज भर्ती किए गए। वहीं शेष को सोमवार को भर्ती किया गया था। सीएचसी, पीएचसी, नगरीय पीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों में भी सर्दी-जुकाम, बुखार पीड़ित मरीजों की अच्छी-खासी संख्या पाई जा रही है। स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि अस्पताल में पहुंचने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार के हर मरीज की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षणों वाला कोई गंभीर मरीज अभी सामने नहीं आया है। इस कारण आरटीपीसीआर जांच नहीं की जा रही है। मशीन को सक्रिय रखा गया है। जैसे ही कोई संदिग्ध मरीज पाया जाएगा उसकी सैंपलिंग करते हुए आरटीपीसीआर जांच की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed