{"_id":"5f21abe28ebc3e63c62b7bd3","slug":"only-shops-in-the-containment-zone-will-be-closed-sonbhadra-news-vns5386205183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ कंटेनमेंट जोन की बंद रहेंगी दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ कंटेनमेंट जोन की बंद रहेंगी दूकानें
विज्ञापन
सोनभद्र। कोराना संक्रमण के रोकथाम के लिए नगरीय एरिया में दुकानें खोलने की रोस्टर व्यवस्था बुधवार से खत्म कर दी गई है। अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन की दुकानें बंद रहेंगी। शेष एरिया में नियमित तरीके तरीके से दोनों पटरियों की दुकानें सुबह नौ से शाम आठ बजे तक खुली रहेंगी। प्रदेश सरकार की तरफ से लागू शनिवार-रविवार के साप्ताहिक लाकडाउन पर पूरे जिले में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दूकानें बंद रखी जाएंगी।
कोराना संक्रमण के रोकथाम के लिए 18 से 25 जुलाई तक चोपन के छोड़कर सभी नगरीय- क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया था। 27 जुलाई से एक दिन बायीं पटरी तो एक दिन दायीं पटरी की रोस्टर व्यवस्था लागू की गई। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बुधवार को रोस्टर व्यवस्था खत्म कर सामान्य व्यवस्था लागू कर दिया गया। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व और व्यापार मंडल के अनुरोध को देखते हुए कंटेनमेंट जोन से इतर इलाकों में दुकानें खोलने पर लागू रोस्टर प्रणाली निरस्त कर दी गई है। अब जहां कंटेनमेंट जोन होंगी, वहीं एरिया सील रहेगी। बता दें कि राबटर्सगंज में ब्रह्मनगर, इमरती कालोनी, रोडवेज महाल अभी भी कंटेनमेंट जोन में है। इसलिए यहां दूकानें नहीं खोली जा सकेंगी। उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ राजकुमार तिवारी कंटेनमेंट जोन और बाजार का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने में लगे रहे।