फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Online medical certificate will have to be made

Sonebhadra News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बनवाना होगा ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र

Fri, 21 Apr 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Online medical certificate will have to be made
सोनभद्र। एआरटीओ कार्यालय में अब फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के दिन लद गए। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से नई व्यवस्था लागू की गई है। नए नियम से फर्जी तरीके से बनाए जा रहे मेडिकल सर्टिफिकेट पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन धनबीर यादव ने बताया कि सारथी पोर्टल पर मेडिकल अफसरों के लागिन आईडी बनाई गई है। ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकारी डॉक्टरों को अधिकृत किया गया है। अधिकृत डॉक्टरों की तरफ से जारी ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। यह नियम एआरटीओ सोनभद्र में 20 अप्रैल से लागू है। उन्होंने बताया कि अब ड्राईिवंग लाइसेंस के आवेदक को मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए किसने आवेदन किया है, यह पोर्टल पर दिखाई देगा। कौन से डॉक्टर ने ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किया है, उसका नाम पोर्टल पर दिखाई देगा। इस आधार पर ही एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नामित डॉक्टरों की तरफ से ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दस रुपये शुल्क लिया जाएगा। यह ऑनलाइन प्रमाण पत्र हैवी लर्निंग, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए शिक्षार्थी लाइसेंस बनवाना व लाइसेंस रिन्युअल कराने के लिए अनिवार्य है। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाकर अब कोई व्यक्ति कर्मचारियों को गुमराह नहीं कर सकेगा। ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू होने से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed