{"_id":"66cfa586e45a870e470435d4","slug":"one-lakh-rupees-were-extorted-from-a-youth-of-meerut-on-the-pretext-of-getting-him-married-case-against-three-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117225-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी कराने का झांसा देकर मेरठ के युवक से एक लाख रुपये ऐंठे, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी कराने का झांसा देकर मेरठ के युवक से एक लाख रुपये ऐंठे, तीन पर केस
विज्ञापन
शादी कराने के नाम पर मेरठ के एक परिवार से एक लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पैसे लेने के बाद न युवक की शादी कराई गई और न ही रुपये दिए गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना क्षेत्र घोरावल होने के कारण मुकदमे की छानबीन घोरावल पुलिस को सौंपी गई है। मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने मई में मोबाइल से करमा थाना क्षेत्र के बंदरदेवा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण से संपर्क किया।
लक्ष्मी नारायण ने उसकी शादी कराने का वादा करते हुए घोरावल बुलाया। अमित के मुताबिक फोन पर हुई वार्ता के अनुसार वह अपनी मां शिमला देवी, दोस्त कुणाल व बंटी के साथ घोरावल पहुंचा।
विज्ञापन
घोरावल में पेट्रोल पंप के पास एक होटल के बाहर लक्ष्मी नारायण और परसौना निवासी रामलाल से मुलाकात हुई। वहां से उसे सतौहां निवासी मोती के घर ले जाया गया। 20 मई को वहां उससे शादी के खर्च के नाम पर एक लाख पांच हजार रुपये ले लिए गए।
उसके बाद लड़की को मेकअप कर आने तक इंतजार करने की बात कही। काफी देर तक जब लड़की नहीं आई तो उसे धांधली का अहसास हुआ। पीड़ित के मुताबिक दिए गए रुपये मांगने पर आरोपियों ने जल्द शादी कराने का भरोसा दिया।
माह भर बाद भी न ही शादी कराई न रुपये वापस कराए। घटना की सूचना थाना करमा को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटनास्थल घोरावल कोतवाली का सतौहां गांव होने के कारण मुकदमे को ऑनलाइन घोरावल कोतवाली ट्रांसफर किया गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी लक्ष्मी नारायण, रामलाल और मोती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।