{"_id":"6935df4bb2ab931ea3078dbd","slug":"one-lakh-rupees-were-collected-for-the-recruitment-of-anganwadi-workers-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138484-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए वसूले थे एक-एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए वसूले थे एक-एक लाख रुपये
विज्ञापन
सोनभद्र। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के नाम पर एक बार फिर से वसूली का मामला सामने आया है। इस बार चंदौली की मुख्य सेविका के जरिये रुपये की वसूली का आरोप लगा है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के निर्देश पर राॅबर्ट्सगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ममुआ निवासी छोटेलाल ने सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र सौंपा था। आरोप लगाया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती शुरू के दौरान उसकी मुलाकात मुख्य सेविका (सुपरवाइजर) श्रीपति देवी निवासी नेवाजगंज, पोस्ट शिकारगंज चकिया, जिला चंदौली से हुई। उन्होंने नौकरी लगवाने का भरोसा देते हुए कहा कि एक-एक लाख लगेगा। उसने मित्र शशि कुमार निवासी बिच्छी से बात की तो उन्होंने अपनी बहू, राहुल ने अपनी पत्नी रेशमी के नौकरी की इच्छा जताई।
बरैला निवासी संतलाल ने अपनी पत्नी रमावती देवी के नौकरी के लिए सुपरवाइजर से संपर्क साधा। अारोप है कि सभी ने एक-एक लाख और संतलाल ने 50 हजार रुपये अदा किए लेकिन किसी की नोकरी नहीं लगी।
विज्ञापन
दिए गए रुपये का तकादा किए जाने पर ली गई रकम में महज 50 हजार वापस किए गए शेष रकम लौटाने से इंकार कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले सीडीपीओ रॉबर्ट्सगंज पर रुपये मांगे जाने के आरोप लगाए गए थे।