फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One killed, one injured, bike rider hit by highway truck

हाईवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

Sun, 14 Feb 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured, bike rider hit by highway truck
चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के घौरघट्टी गांव के समीप रविवार को दोपहर दो बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी निवासी दद्दू (35) पुत्र सुदर्शन निवासी और कमलेश (30) पुत्र जयप्रकाश एक बाइक पर सवार होकर जुगैल की तरफ से घौरघट्टी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार घौरघट्टी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दद्दू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed