{"_id":"66c0d6f7d4f751ad1704ac91","slug":"one-died-in-a-road-accident-two-referred-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-116814-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो रेफर
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुंडाडीह निवासी कुलदीप (27) और सूर्यलाल गोंड (26) बाइक से रेणुकूट जा रहे थे। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव स्थित बेचन चढ़ाई के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में कुलदीप, सूर्यलाल और दूसरी बाइक पर सवार डडिहरा निवासी शिवसंपत खरवार (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को एंबुलेंस से म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने शिवसंपत को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। उधर, मौत की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन दहाडे़ मारकर रोने लगे। परिजनों के मुताबिक शिवसंपत रेणुकूट में कार चालक था। उसकी बड़ी बेटी की शादी बीते मई महीने में छत्तीसगढ़ के सनावल गांव में हुई थी। रक्षाबंधन पर अपने घर डडीहरा आने के लिए बेटी ने अपने पिता को ससुराल बुलाया था। वहीं जाने के लिए पिता बाइक से अपने घर आ रहा था। यहां से शनिवार को उसे सनावल जाना था, लेकिन शुक्रवार को ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।