फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the last day of nomination, 31 candidates including Bhupesh, Ramdular filled the form

नामांकन के अंतिम दिन भूपेश, रामदुलार सहित 31 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
On the last day of nomination, 31 candidates including Bhupesh, Ramdular filled the form
विधानसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन जिले की चार सीटों पर 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सर्वाधिक 15 उम्मीदवार राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से रहे। वहीं घोरावल से छह और दुद्धी, ओबरा से पांच-पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जमा हुए। कई दलों से एक से अधिक उम्मीदवारों का भी नामांकन हुआ है। नामांकन के दौरान डीएम टीके शिबू ने कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस दौरान सभी प्रत्याशियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन

नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण कलेक्ट्रेट के आसपास पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। नामांकन के लिए नए उम्मीदवारों के अलावा पूर्व में पर्चा दाखिल करने वाले भी कई उम्मीदवार दूसरा, तीसरा सेट लेकर नामांकन स्थल पहुंचे। राबर्ट्सगंज और दुद्धी से नामांकन के लिए भाजपा उम्मीदवार समर्थकों के जुलूस के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। पुसौली स्थित पार्टी कार्यालय से निकले जुलूस में कार्यकर्ता बैंड बाजे पर झूमते रहे। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने दोनों उम्मीदवारों को माल्यार्पण कर नामांकन के लिए रवाना किया। राबर्ट्सगंज सीट पर भूपेश चौबे ने प्रस्तावक अतुल कन्नौजिया व राजेश पटेल के साथ नामांकन किया।
विज्ञापन

वहीं दुद्धी से रामदुलार गोंड ने प्रस्ताव मनोज कुमार व रंजना चौधरी के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। राबर्ट्सगंज सीट से नामांकन करने वाले अन्य उम्मीदवारों में आम आदमी पार्टी के कुलदीप अग्रवाल, जन अधिकार पार्टी से आदित्य नारायण, किरन देवी, भाकपा से विजय शंकर यादव, पीस पार्टी से अतहर कुरैशी, जदयू से अतुल पटेल, आजाद समाज पार्टी से राजाराम, सुभासपा से सुरेंद्र कुमार, मूल निवासी अधिकार पार्टी से पप्पू, निर्दल ओमप्रकाश, अयोध्या, वकील, सच्चिदानंद तिवारी, सूरज कुमार शामिल रहे। वहीं दुद्धी से जन अधिकार पार्टी के अशोक, आम आदमी पार्टी की पुष्पा देवी, आजाद समाज पार्टी के मिश्रीलाल, निर्दल हृदय ने नामांकन किया। ओबरा विस सीट से विकासशील इंसाफ पार्टी से उमाशंकर खरवार, मूल निवासी अधिकार पार्टी से रामकृष्ण, आम आदमी पार्टी से रमाकांत पनिका, सुभासपा से राकेश कुमार गोंड, निर्दल ओमप्रकाश, घोरावल विस सीट से आम आदमी पार्टी से रमाशंकर, अद-कमेरावादी से सुरजीत सिंह पटेल, सुभासभा से दुर्विजय, मूल निवासी अधिकार पार्टी से रमेश, जन अधिकार पार्टी से बीरबल, नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से रामचरन ने नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एडीएम राकेश सिंह और एएसपी विनोद कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के लिए नंगे पांव पहुंचे भूपेश
चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी कोई भी जतन करने से नहीं चूकते। चाहे उन्हें कोई मन्नत करनी हो या टोटका। कुछ ऐसा ही बृहस्पतिवार को नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ भी दिखा। राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे भूपेश चौबे नंगे पांव रहे। पार्टी कार्यालय से समर्थकों के साथ आए भूपेश ने नंगे पांव चलकर ही नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां राज्यसभा सांसद रामशकल, एससी आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, पूर्व विधायक रुबी प्रसाद, तीरथराज, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अपना दल एस जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष रोहित बिंद, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।

कमेरावादी और सुभासपा से भी हुआ नामांकन
चुनाव में प्रदेश स्तर पर सुभासपा और अमना दल-कमेरावादी सहित कई अन्य दल संगठन भले ही सपा गठबंधन में होने का दावा कर रहे हैं, मगर स्थानीय स्तर पर गठबंधन में दरार बृहस्पतिवार को नामांकन के अंतिम दिन उजागर हो गई। नेतृत्व के फैसले से इतर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से नामांकन किया गया, जबकि उन सीटों पर पहले से ही सपा ने प्रत्याशी उतार रखे हैं। ओबरा से राकेश कुमार गोंड, घोरावल से दुर्विजय और राबर्ट्सगंज से सुरेंद्र कुमार की ओर से दाखिल नामांकन पत्र में दल की जगह सुभासपा लिखे जाने से सपा खेमे में हलचल बढ़ गई है। वहीं घोरावल से पूर्व में अपना दल कमेरावादी के घोषित उम्मीदवार सुरजीत सिंह पटेल ने भी नामांकन पत्र जमा किया, जबकि इस सीट से सपा के रमेश चंद्र दुबे पहले ही नामांकन कर चुके हैं। गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार उतरने से सपाई बेचैन हैं। हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि सपा के अलावा अन्य दलों के उम्मीदवारों के पास अधिकार पत्र नहीं है। लिहाजा उनका नामांकन रद्द हो सकता है।

कलेक्ट्रेट में नंगे पाव नामांकन करने पहुंचे राबर्ट्सगंज विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौब?

कलेक्ट्रेट में नंगे पाव नामांकन करने पहुंचे राबर्ट्सगंज विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौब?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed