फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the complaint, the Deputy Director of Mines Safety investigated

शिकायत पर खान सुरक्षा उपनिदेशक ने की जांच

Sat, 12 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
On the complaint, the Deputy Director of Mines Safety investigated
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के एक खदान में मानक के विपरीत कार्य करने की शिकायत पर शनिवार को खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी के उपनिदेशक ने खदान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानक के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उप निदेशक आरके सिंह ने आराजी संख्या 4866, 4867, 4875 एवं 4876 पर खदान की भौगोलिक स्थिति सहित गहराई की मापी अपनी मौजूदगी में जीपीएस के माध्यम से कराई। वहीं उप निदेशक ने खदान मालिक को मानक के अनुसार कार्य करने व सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र में मानकों की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी। बता दें कि अपना दल (एस) युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया ने प्रधानमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद खदान की जांच की गई है। जांच टीम में अल्ट्राटेक डाला के सर्वेयर अभिनव, प्रदीप शर्मा तथा हेल्पर सुनील कुमार मिश्रा, दीपक, शिकायतकर्ता संतोष कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed