फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old woman dies after being hit by truck

Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Tue, 02 Jul 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies after being hit by truck
रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलैयाडीह ग्राम पंचायत में जामा मस्जिद के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी फुलझरिया देवी (65) दोपहर में विंढमगंज बाजार से धान का बीज लेने के लिए आई थी। बीज लेकर घर लौटते समय झारखंड की ओर से आ रही ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। आसपास के लोगों की मदद से वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर पहुंचे, वहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु सिंह ने बताया कि वाराणसी ट्रामा सेंटर जाते समय वृद्धा की मौत हो गई। परिजन वापस शव लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे, जहां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। दुर्घटना के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान पटरी पर दुकान लगा देने से जाम की स्थिति हो जाती है। इस कारण हादसे होते हैं। अगर प्रशासन समय रहते कदम नहीं उठाता तो आगे परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed