फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old pension sought by tying rakhi to public representatives

जनप्रतिनिधियों को राखी बांधकर मांगी पुरानी पेंशन

Sun, 22 Aug 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Old pension sought by tying rakhi to public representatives
सोनभद्र। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रंजना सिंह के आवाह्न तथा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अटेवा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने राज्यसभा सदस्य रामशकल व रॉबर्ट्सगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल को राखी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन

द्वय सांसद ने कहा कि वास्तव में आप सभी की यह मांग जायज है और कहा कि आप द्वारा उठायी गई इस मांग को पार्टी फोरम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री तक पुरानी पेंशन के मुद्दे और पत्र दोनों को पहुँचाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर अटेवा महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक रंजना सिंह ने कहा कि जब एक देश और एक विधान है तो फिर पुरानी पेंशन के लिए ये दोहरा चरित्र कैसे हो सकता है। नयी पेंशन व्यवस्था अत्यंत शोषणकारी है इस व्यवस्था से प्रदेश के 13 लाख सहित देश के 70 लाख शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित हैं और यदि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करती है तो देश में करोड़ों लोगों तक इसका सीधा असर पड़ता है। मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने बताया कि अटेवा के संघर्षों से ही सरकार द्वारा एनपीएस में सुधार किये जा रहे हैं।महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष निशा मालवीय ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है और सरकार को अपनी भूल सुधारते हुए तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर देना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने बताया मा0उच्च न्यायालय ने हाल ही में फैसला दिया है कि पेंशन खैरात नही है यह सेवा अधिकार है अत: लोकमहत्व के इस तात्कालिक विषय पर सरकार तुरंत निर्णय करे। जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती और एकता से ही हम अपनी मंजिल पुरानी पेंशन को प्राप्त करेंगे इसके लिए कुछ भी करना पड़े, हम करेंगे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह यादव, संगठन मंत्री राधेश्याम पाल, उमा सिंह,विनोद कुमार,शहजादी, अनामिका सिंह, रूमी परवीन, फरहा दिवा, अनारी देवी, राम मूर्ति,सर्वेश तिवारी, रामगोपाल यादव, निशा मालवीय आदि अनेकों साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed