फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man's dead body found in Ram Sarovar pond

Sonebhadra News: राम सरोवर तालाब में मिला वृद्ध का शव

Wed, 05 Apr 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Old man's dead body found in Ram Sarovar pond
सोनभद्र। नगर के राम सरोवर तालाब में बुधवार की दोपहर एक वृद्ध का शव मिला। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

राम सरोवर तालाब की ओर बुधवार की दोपहर पहुंचे कुछ लोगों की नजर तालाब में उतराते शव पर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली और कस्बा चौकी पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों की मदद से मृतक के शिनाख्त की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। उसके हाथ में चूड़ी भी था। उसकी उम्र करीब 60 से 65 के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे तक पहचान न होने पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed