फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   old man murdered with sharp weapon in sonbhadra forensic team arrived uproar ensued

धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या : घर से 100 मीटर की दूरी पर मिली खून से लथपथ लाश, फॉरेंसिक टीम पहुंची; कोहराम

Fri, 01 Nov 2024 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 12:28 PM IST
सार

Sonbhadra News : लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर बीजपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। 

विज्ञापन
old man murdered with sharp weapon in sonbhadra forensic team arrived uproar ensued
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर गांव के पुनर्वास प्रथम टोला में वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव घर से 100 मीटर दूर लहूलुहान हाल में पड़ा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुनर्वास प्रथम निवासी रामलखन बैगा (58) पुत्र हरिहर बैगा बीती रात अपने पुराने मकान से नए मकान में सोने गया था। दोनों मकानों की दूरी करीब 800 मीटर है। शुक्रवार की सुबह रामलखन का छोटा बेता सुरेश खेत में जा रहा था। रास्ते में उसने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पिता का खून से लथपथ शव देख सन्न रह गया।
विज्ञापन




चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फ़ारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

old man murdered with sharp weapon in sonbhadra forensic team arrived uproar ensued
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

घर पर अकेला था हरिहर
हरिहर बैगा अपने घर पर अकेला था। उसकी पत्नी बेटी के यहां गई थी। हरिहर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसे चार लड़के हैं। तीन लड़के बाहर काम कर जीवनयापन कर रहे हैं। घर पर एक लड़का सुरेश ही था। लोग दीपावली का त्योहार रात में मना कर सो गए। सुबह उठे तो हत्या की वारदात सुन अवाक रह गए। हरिहर काफी मिलनसार था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed