फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man killed by attack with sticks and rods six injured

Sonebhadra News: लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर वृद्ध की हत्या, पुत्र समेत छह घायल

Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Old man killed by attack with sticks and rods six injured
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह आपसी विवाद में लाठी डंडा और रॉड से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी गई। हमले में दो महिलाएं समेत छह लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घोरावल सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बागपोखर ग्राम पंचायत के इमिलिया टोला निवासी रामबहाल के परिवार का पट्टीदारों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद में बृहस्पतिवार को पट्टीदारों के साथ आए सतौहां गांव के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया। हमले में रामबहाल (70), उसका पुत्र राजेश (45), सुदर्शन (40), संतोष (32), शीला देवी (26), रीता (28), चंदन (35) को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामबहाल को मृत घोषित कर दिया। राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को भी सिर व हाथ में गहरी चोट आई है। घटना की सूचना पर सीओ घोरावल अमित कुमार, एसओ देवेंद्र प्रताप सिंह गांव पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

छह सगे भाइयों समेत सात पर केस दर्ज

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के इमिलियां गांव में लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने सात नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वृद्ध के भतीजे सूरज की तहरीर पर पुलिस ने चलाकू, उसके भाई शहंशाह, सनि देवल, अजय कुमार, विजय कुमार, अंगद और सतौहां निवासी राजेश सहित कई अज्ञात के विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमिलियां गांव में मारपीट के दौरान गंभीर रुप से घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार के कई अन्य सदस्य घायल हुए हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कालू सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed