फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officials welcoming Congress Committee state president Ajay Kumar Lallu

मोदी, योगी सरकार ने ब्रिटिश हुकूमत को फेल कर दिया

Fri, 24 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officials welcoming Congress Committee state president Ajay Kumar Lallu
घोरावल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के जयंती पर आयोजित का
घोरावल। कुसुम्हा गांव में नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के जयंती पर वृहस्पतिवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का समारोहपूर्वक समापन हो गया। बियार समाज डेवलपमेंट सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। यहां मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को संजोकर रखने की जरूरत है। आज अंग्रेजी हुकूमत नही रह गई है लेकिन वर्तमान भाजपा की मोदी सरकार एवं योगी सरकार ने ब्रिटिश हुकूमत को भी फेल कर दिया है।दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। उभ्भा नरसंहार इसका जीवंत उदाहरण है।यदि प्रियंका गांधी ने प्रबल विरोध न किया होता तो भाजपा सरकार का कोई भी नुमाइंदा आदिवासियों के दरवाजे पर दस्तक न देता।वर्तमान सरकार समाज को बांटने की गंदी राजनीति कर रही है और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।चारो तरफ भय, भ्रष्टाचार व आतंक फैला हुआ है।हम सब को एक बार फिर अपने अधिकारों व देश को बचाने के लिए उसी तरह लड़ाई लड़नी होगी, जिस तरह की लड़ाई हमने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ी है। यहां अजय कुमार लल्लू ने दो दिन तक चले खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजक मोहनलाल बियार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुभाष खरवार, कौशल किशोर मिश्रा, ज्ञानेंद्र तिवारी, नामवर कुशवाहा, राजबली पांडे, तेजबहादुर सिंह, आशुतोष दूबे, श्यामलाल बियार, राजकुमार गुप्ता अरविंद, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशदेव पांडे, विनोद तिवारी, सोनी गुप्ता मौजूद रहे। उधर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का धर्मशाला चौराहे पर स्वागत किया। उन्हें फूल माला से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed