फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officials took stock of the trees harvesting sites

पेड़ों की कटाई वाले स्थलों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Tue, 28 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Officials took stock of the trees harvesting sites
महुली। रेणुकूट वन प्रभाग के विढमगंज रेंज में वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर वनकर्मियों के साथ ही अब अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। अक्सर कोई न कोई अधिकारी अतिक्रमण का जायजा लेने जंगल में पहुंच रहा है। मंगलवार को डिप्टी रेंजर राजकुमार मौर्य, वन रक्षक सूबेदार भार्गव, सुनील कुमार सहित दर्जन भर वनकर्मियों ने जोरकहू के जंगल में पहुंचकर कटे हुए पेड़ों को देखा। मौके पर अवैध कब्जा करने की नीयत से की गई जोताई को देखकर वहां पौधारोपण कराने की योजना बनाई गई। अवैध तरीके से काटे गए हल्दू के पेड़ों की भी पड़ताल की गई। डिप्टी रेंजर ने बताया कि करीब दस वर्ष पुराने पेड़ काटे गए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कऽने के साथ ही पेड़ काटने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षति की भरपाई के लिए आरोपियों से वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed