{"_id":"5ee8faa78ebc3e431d5dbf7e","slug":"officers-and-personnel-are-waiting-for-the-report-sonbhadra-news-vns5304575102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर व कर्मी रिपोर्ट आने का कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर व कर्मी रिपोर्ट आने का कर रहे इंतजार
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात तीन लेखपालों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद से अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। मंगलवार को भी तहसील के कुछ कर्मचारियों के अलावा लेखपालों के परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए लेकर भेजे गए। गैर प्रांतों व जनपदों से आए लोगों के सैंपल भी चिकित्सकों की अलग-अलग टीमों ने लिए। मंगलवार को कुल 117 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि छह लोगों की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव हैं। अब तक कुल 3244 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2634 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2605 निगेटिव और 29 पाजिटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से नौ लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। उधर, लेखपालों के संपर्क में आए जिन कर्मियों व अधिकारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
उधर, इससे सबक लेकर प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। कर्मचारियों को आगाह किया गया है कि सोशल डिस्टेंस का पालन तो करें ही, साथ ही मास्क पहनकर ही आवागमन करें। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवासों वाले इलाकों को सील किए जाने के बाद आवाजाही पर प्रतिबंध अब भी जारी है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम का कहना है कि सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। कहा कि लोगों को चाहिए कि मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को 117 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल 3244 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं जबकि 2634 की रिपोर्ट आई है। अन्य 610 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सील किए गए जिन 12 स्थानों पर बैरिकेडिंग कराई गई है, वहां पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।