फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officer responsibility to conduct a safe election: DM

सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारी जिम्मेदारीः डीएम

Thu, 15 Apr 2021 05:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Officer responsibility to conduct a safe election: DM
सोनभद्र। निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन के लिए जिम्मेदार अधिकारी हैं। अधिकारियों के ऊपर नामांकन से लेकर मतगणना व विजयी प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र मुहैया कराने तक की जिम्मेदारी होती है। निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी निष्पक्ष रहने के साथ ही अपने कार्य एवं आचरण से भी निष्पक्ष दिखें। उक्त बातें बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी ब्लॉकों के निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहीं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर ने कहा है कि विकास खंड स्तरों पर नामांकन के लिए मानक के अनुरूप बैरिकेडिंग, सैनिटाइजेशन, आवश्यक कागजात/प्रपत्रों के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरा कर लें। नामांकन के समय कोशिश हो कि नामांकन करने वालों के पर्चों को भली-भांति देखकर जमा किया जाय और अधिक से अधिक पर्चें वैध हों एवं ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव का मौका मिले। पर्चा जमा कराते समय तीन महत्वपूर्ण चीजों को आवश्यक देखा जाय, जिसमें नामांकन पत्र के साथ जमा जमानत राशि की रसीद, प्रस्तावक का उसी वार्ड में होना व अनुलग्नकों का सही होना जरूर देखा जाय। पर्चा जमा करते समय जो छोटी-मोटी कमी निगाह में आए, उसे उम्मीदवार को बता दिया जाय कि नाम निर्देशन पत्रों के जांच के समय उम्मीदवार अपने जरूरी कागजात को आसानी के साथ मुहैया करा सके। एडीएम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशोें का अक्षरश: पालन करने के लिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी व दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। प्रशिक्षण से नयी ऊर्जा का संचार होता है, लिहाजा नई ऊर्जा के साथ लगकर कड़ी मेहनत व ईमानदारी का परिचय देते हुए चुनाव को संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed