फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra's permanent tehsil building should be built in Laxman Nagar itself.

Sonebhadra News: लक्ष्मणनगर में ही बनाया जाय ओबरा का स्थाई तहसील भवन

Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Obra's permanent tehsil building should be built in Laxman Nagar itself.
चोपन। ओबरा तहसील का स्थाई भवन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तहसील भवन लक्ष्मण नगर में बनाए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को डाला बाजार के लाेगों ने बैठक की। रामलीला मैदान में हुई बैठक में तहसील भवन का डाला में निर्माण जनहित में बताते हुए इसे पूरा कराने के लिए आंदोलन की रुपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि ओबरा तहसील से जुड़े ज्यादातर क्षेत्रों के लिए लक्ष्मणनगर की सबसे उपयुक्त जगह हैं। हाईवे पर स्थित होने के कारण लोग आसानी से वहां पहुंच सकेंगे। इसके मद्देनजर ही इस जगह का चयन का शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कुछ लोग निजी हित में तहसील भवन का निर्माण ओबरा में कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। जन अपेक्षाओं के अनुरूप तहसील भवन का स्थाई निर्माण पूर्व में चयनित लक्ष्मण नगर डाला में ही कराया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर युक्त पत्र शासन को भेजा गया है। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सुभाष पाल ने कहा कि पूर्व में चिह्नित भूमि की जगह ओबरा में तहसील भवन का निर्माण जनहित की अनदेखी है। भैरो प्रसाद जायसवाल व चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हाईवे से सटा तहसील कार्यालय होने से सबके लिए सुविधा होगी। यह क्षेत्र पूरे तहसील के मध्य में ही है। इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश तिवारी व संचालन सुभाष राव ने की। इस मौके पर साधु यादव, सुगेनी प्रसाद, अरुण गुप्ता, संजय ठाकुर, मदन अग्रहरी, संकठा प्रसाद, शारदा अग्रहरी, अवनीश देव पांडेय, राजेश्वर, पन्नालाल गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed